HP C&V News: सीएम सुक्खू से मिला सीएंडवी अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दिया ये आश्वासन... ddnewsportal.com

HP C&V News: सीएम सुक्खू से मिला सीएंडवी अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दिया ये आश्वासन... ddnewsportal.com

HP C&V News: सीएम सुक्खू से मिला सीएंडवी अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दिया ये आश्वासन...

हिमाचल प्रदेश C&V अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर और महिला विंग अध्यक्षा कांता ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

इस दौरान संघ ने अपनी मांगों का एक पत्र मुख्यमंत्री को दिया जिसमे मुख्य रूप से विशेष वेतन वृद्धि की बहाली की मांग रही। संघ का कहना है कि संघ ने 20 वर्ष की नियमित सेवा के बाद मिलने वाली दो विशेष वेतन वृद्धियों (Special Increments) को फिर से शुरू करने की मांग की, जिसे जनवरी 2022 से रोक दिया गया था।

शिक्षकों ने तर्क दिया कि इस वर्ग में पदोन्नति (Promotion) के अवसर न होने के कारण ही 1999 से यह लाभ दिया जा रहा था। संघ ने आपत्ति जताई कि HRTC ड्राइवर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को यह लाभ मिल रहा है, जबकि सी एंड वी शिक्षकों के लिए 20 जनवरी 2026 को इसे बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सी एंड वी संघ की 20 वर्ष की विशेष वेतन वृद्धि पुन बहाल करने व जिनको यह विशेष वेतन वृद्धि मिल चुकी है उनकी रिकवरी ना होने का भी आश्वासन दिया। 

उसके बाद संघ ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ठाकुर को भी अपना मांग पत्र सोपा। उन्होंने भी कहा कि वह मुख्यमंत्री से इस जायज़ मांग के विषय में बात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य राज्य कोषाध्यक्ष दिलीप राणा सहित हमीरपुर, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, किन्नौर, सोलन और शिमला जैसे विभिन्न जिलों के सी एंड वी पदाधिकारी और शिक्षक रवि शर्मा, जीत रघुवंशी, विनोद चौहान, बोबी गेडता,राकेश ठाकुर,अनु चोपड़ा, कृष्ण कुमार, सुरेश ठाकुर, जगदीश शर्मा, चंद्रेश, किरण बिष्ट आदि शामिल रहे।