HP Cabinet News: मंत्रिमंडल की बैठक की डेट फाइनल, इस दिन होने वाली मीटिंग में कई अहम एजेंडो पर होंगे फैसले... ddnewsportal.com
HP Cabinet News: मंत्रिमंडल की बैठक की डेट फाइनल, इस दिन होने वाली मीटिंग में कई अहम एजेंडो पर होंगे फैसले...
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की डेट तय हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडे रखे जाएंगे। यह बैठक 20 जुलाई को सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। मंत्रिमंडल विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरने, आपदा राहत और अन्य मामलों पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है। इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मंजूरी लिए जाने की संभावना है।

वहीं सोलन के नालागढ़ में बनने जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क को सिरे चढ़ाने के लिए बुधवार को सचिवालय में उद्योग विभाग के अधिकारियों की मैराथन बैठक हुई। इसमें विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को सुझाए गए चार विकल्प पर मंथन हुआ। अब इस मामले को कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सचिव उद्योग आरडी नजीम ने की। डिवाइस पार्क में नामी कंपनियां निवेश करने को तैयार है, लेकिन डिवाइस पार्क में उद्योगपतियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए धन का अभाव है। विभाग की ओर से सुझाए गए चार सुझाव में लोन लेकर पार्क का निर्माण करने, जमीन बेचकर, सरकार की ओर से पैसा उपलब्ध करवाने या फिर पीपीपी मोड पर निर्माण शामिल है।

सरकार भी इस प्रोजेक्ट को अपने हाथों से बाहर नहीं जाने देना चाहती। बताया जा रहा है कि स्प्रे इंजीनियर कंपनी को जमीन देकर पार्क का निर्माण किया जा सकेगा। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए विभाग के पास 300 एकड़ जमीन है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उद्योग विभाग के अधिकारी और कंपनी के बीच एमओयू साइन कराया गया है। बता दें कि स्प्रे इंजीनियर कंपनी ने सरकार से 100 एकड़ जमीन मांगी है। कंपनी यहां इथेनॉल और ग्रीन हाइड्रोजन बनाने का उद्योग लगाने की इच्छुक है। यह कंपनी बद्दी में पहले से मशीनरी तैयार कर रही है। मैसर्स स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड हिमाचल में 1400 करोड़ रुपये निवेश करने की बात कही थी। मेडिकल डिवाइस हिमाचल के करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलना है।