Sirmaur Crime News: सिंचाई योजनाओं से सामान चोरी करने वाले 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, नाहन जलशक्ति उपमंडल का मामला ddnewsportal.com
Sirmaur Crime News: सिंचाई योजनाओं से सामान चोरी करने वाले 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, नाहन जलशक्ति उपमंडल का मामला

जल शक्ति विभाग उपमंडल नाहन में चोरी के मामले में पुलिस ने पाँच आरोपी गिरफ्तार किए है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीते 28 फरवरी को सहायक अभियंता जेएसवी उपमंडल नाहन जिला सिरमौर ने पुलिस थाना नाहन में एक शिकायत दी कि जल शक्ति विभाग के अंतर्गत लिफ्ट ईरिगेशन स्कीम मल्लोंवाला भुड़, कून व खजूरना के पम्पहाऊसों से मोटरें, गेट वाल, कॉपर केवलें, पाईप फिटिंग का सामान ईत्यादि चोरी हुआ है। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 331(4), 305 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामला दर्ज होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्पीडी अन्वेषण अमल में लाने के लिए पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर तथा उप पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों के मुताबिक SIT टीम गठित की गई गई। जिसमें साईबर टीम, QRT के मुलाजमानों तथा गुप्त सूत्रों का सहयोग लिया गया। इस सन्दर्भ में अभी तक पांच आरोपीयों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों में प्रिंस कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी कुंजा मतरालियों डा0, तहसील व थाना पांवटा साहिब हाल गांव रुखडी डाकघर शम्भुवाला तहसील नाहन उम्र 19 साल (गिरफ्तारी तिथि दिनांक 13.03.2026), गगन पुत्र बलिन्द्र निवासी गांव बंगाला बस्ती माजरा डा0 माजरा तहसील पांवटा साहिब उम्र 21 वर्ष (गिरफ्तारी तिथि 14.03.2026), सुलेमान @गोला पुत्र धर्मेन्द्र गांव ताजेवाला डाकघर व तहसील खिदराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा व उम्र 20 साल, (गिरफ्तारी तिथि 17.03.2026), विशाल @ गाफू पुत्र कुका गांव रुखडी डाकघर शम्भुवाला तहसील नाहन उम्र 23 साल (गिरफ्तारी तिथि 17.03.2026)
तथा अर्पण पुत्र गब्बर गांव ताजेवाला डाकघर व तहसील खिदराबाद जिला यमुनानगर हरियाणा व उम्र 21 साल (गिरफ्तारी तिथि 17.03.2026) शामिल है।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने स्थाई पते से गायब थे तथा इधर–उधर ठिकानों में छिपे थे तथा पकड़े जाने व लोकेशन ट्रैक होने के डर से अपने फोन बंद रखे थे जो खुफिया जानकारी व स्थानीय पुलिस की इमदाद साईबर व QRT टीम की मदद से उपरोक्त आरोपियों को भिन्न-2 स्थानो पड़ोसी राज्य यमुनानगर, जगाधरी, बिलासपुर, मिर्जापुर (युपी) ताजेवाला, छछरोली, जैदर , प्रताप नगर, इत्यादि से राऊंडअप करके लाया गया है तथा उपरोक्त तीन आरोपीयों अर्पण, विशाल व सुलेमान को मंगलवार को पुलिस थाना नाहन मे नियामनुसार गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों ने अलग- अलग दिनों में उपरोक्त पानी की स्कीमों / पम्प हाऊसों में चोरी की है तथा उपरोक्त स्कीमों से तांबा कोप्पर वायर, टूल व ATS STARTER, GATEWAL, 3 PHASE 3HP MOTOR की 5 व 3 PHASE 5HP MOTOR की एक मोटर चोरी की है। गिरफ्तार किये गये उपरोक्त आरोपियों से पुलिस हिरासत रिमाँड के दौरान पता लगाया जा रहा है इन वारदातों में इनके साथ अन्य कौन कौन संलिप्त थे व चोरी का सामान कहां किसको बेचा है व कौन सी गाडी का इस्तेमाल किया गया है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।