Sirmour: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार- सिरमौर के मायाराम शर्मा खुद वहन करते हैं बच्चों के लिए दोपहर के भोजन का खर्च ddnewsportal.com

Sirmour: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार- सिरमौर के मायाराम शर्मा खुद वहन करते हैं बच्चों के लिए दोपहर के भोजन का खर्च ddnewsportal.com

Sirmour: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार- सिरमौर के मायाराम शर्मा खुद वहन करते हैं बच्चों के लिए दोपहर के भोजन का खर्च

शिक्षा के लिए समर्पित 38 शिक्षकों को शुक्रवार को हिमाचल सरकार ने सम्मानित किया। इस बार 26 स्कूल शिक्षकों, 6 कॉलेज शिक्षकों के अलावा छह तकनीकी शिक्षकों को भी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रशस्तिपत्र, एक विशेष मेडल और नौकरी में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया। 

इनमें से एक सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के टटियाणा गांव से संबंध रखने वाले मायाराम शर्मा भी शामिल है। जो वर्तमान में प्रेमनगर स्कूल में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर के प्रभारी मायाराम शर्मा ने स्कूल में पंजीकरण बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया। कक्षाओं के संचालन और दोपहर के भोजन पर खर्च होने वाली राशि को भी खुद वहन कर रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए लोगों के सहयोग से जूते, पेंसिल, लेखन सामग्री, ट्रैक सूट, बस्ते, बर्तन,

स्कूल ड्रेस आदि उपलब्ध करवाई। विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में भी आगे रखा है। यही नहीं, अपने दम पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर भी ले जा रहे हैं। इन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर गिरिपार क्षेत्र में खुशी का आलम है। उनके शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं।