Paonta Sahib: अलर्ट- पाँवटा साहिब में इस दिन रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद, ये इलाके होंगे प्रभावित... ddnewsportal.com
 
                                Paonta Sahib: अलर्ट- पाँवटा साहिब में इस दिन रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद, ये इलाके होंगे प्रभावित...

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में 06 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि दिनांक 06.05.2024 दिन सोमवार को विद्युत प्रणाली, मंडल, नाहन द्वारा 132kv सब स्टेशन गोंदपुर एवं 220 के वी गिरिनगर में शट डाउन प्रस्तावित है जिसके अन्तर्गत 132/33/11 KV सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर

जैसे कि 132/11kv गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र), 33 kv बद्रीपुर, 33 kv पांवटा साहिब 33 kv पुरुवाला, 33 kv सतौन 33 kv शिल्लाई 33 kv रामपुरघाट व 33 KV Giri Paonta Line 33 KV Giri IT एवं 33 KV Dhaulakuan लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 09.00 शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी। अतः आम जनता से सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्तिथि पर निर्भर करेगा।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    