Paonta Sahib: रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने की आत्मह*त्या! बीमारी से परेशान... ddnewsportal.com
 
                                Paonta Sahib: रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने की आत्मह*त्या! बीमारी से परेशान...
पाँवटा साहिब में एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के कथित आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रारम्भिक जांच में कारण बीमारी से परेशान होना बताया जा रहा है। पुलिस जांच

जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अश्विनी (72) पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी गुज्जर कालोनी बद्रीपुर, पांवटा साहिब पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थे तथा तनाव में रहते थे। बुधवार दोपहर को वह अपने कमरे गए और फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे

में गए तो देखा की वह फंदे से झूल रहे थे। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर उन्हें सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब लाए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डी.एस.पी. मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    