Paonta Sahib: होली मेला- झूले-प्लाॅट से नगर परिषद को एक करोड़ रुपए की आमदनी, पढ़ें क्या रहेंगे रेट्स... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: होली मेला- झूले-प्लाॅट से नगर परिषद को एक करोड़ रुपए की आमदनी, पढ़ें क्या रहेंगे रेट्स... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: होली मेला- झूले-प्लाॅट से नगर परिषद को एक करोड़ रुपए की आमदनी, पढ़ें क्या रहेंगे रेट्स...

पाँवटा साहिब के ऐतिहासिक होली मेले पर लगने वाले झूले के स्थान और दुकानों के प्लाॅट के ठेके से इस बार नगर परिषद ने अच्छी कमाई की है। इस बार मेले की शान झूले के स्थान का ठेका 54 लाख 31700+ 18% जीएसटी में गया। यह ठेका हर्ष एम्युजमेंट के नाम गया है। जबकि प्लाॅट का ठेका 4707786+18% जीएसटी में रिजवान यमुनानगर हरियाणा के नाम रहा है। यह पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा रहा है। इसके साथ ही लाइट का ठेका 4 लाख 6 हजार रुपए तथा पार्किंग का ठेका 2 लाख 27 हजार रुपए में दिया गया है। इस तरह अभी तक नगर परिषद की आमदनी एक करोड़ रुपए पार कर चुकी है। 

जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के होली मेला के दौरान मैदान और बाहर दुकाने सजती है। साथ ही मेला मैदान में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाता हैं। करीब एक सप्ताह से अधिक समय तक आयोजित होने वाले मेले में हिमाचल ही नही बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी व्यापारी पंहुचते है। पहले नगर परिषद स्वयं प्लाॅट का आबंटन करती थी लेकिन पिछले कुछ वर्ष से स्टाॅफ के अभाव में इस बार भी यह कार्य ठेके पर देने का निर्णय लिया गया। बता दें कि नगर परिषद द्वारा इस बार 04 मार्च से होली मेले का आयोजन शुरु किया जाएगा, जिसका 10 मार्च को विशाल दंगल के साथ विधिवत समापन होगा। 

नगर परिषद की सीनियर ईओ कंचन बाला ने कहा कि होली मेले के लिए प्लाॅट और झूलों की बोली प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी कलाकारों का चयन कर लिया जाएगा। 

झूलों के रेट्स: 

प्लाॅट के रेट्स