Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में कैंसर की जाँच व दवाई मुफ्त, जरुरतमंद तक जरुर पहुंचाए जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में कैंसर की जाँच व दवाई मुफ्त, जरुरतमंद तक जरुर पहुंचाए जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में कैंसर की जाँच व दवाई मुफ्त, जरुरतमंद तक जरुर पहुंचाए जानकारी

यमुना करुणा संस्था, रोटरी क्लब और रोटरी सखी के सहयोग से पाँवटा साहिब में स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष डाॅ परवेश सबलोक तथा महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर 04 फरवरी को सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला तारुवाला में आयोजित होगा। यह शिविर गंगा प्रेम हास्पिटल ऋषिकेश तथा राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केन्द्र दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सका द्वारा, नाक, कान व गले की जांच की जाएगी, इस के साथ ही स्त्रीरोग एवं कैंसर की जाँच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर के दौरान निःशुल्क वीपी व शुगर की जाँच-व कैंसर के सम्बन्ध की जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाईयां का वितरण फ्री किया जायेगा। 

शिविर में महिला विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व सैनी, मेडिकल व जरनल परामर्श के लिए डाॅ आशीष तथा डा0 प्रेरित शर्मा अपनी सेवाएं देंगे। आयोजकों यमुना करुणा संस्था से डा० परवेश सनबलोक, शांति स्वरूप गुप्ता, रोटरी क्लब से डॉ. नीना सबलोक, अंशुल गोयल व रोटरी सखी से अंजली सिंगला आदि ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि शिविर मे पहुँचकर इसका लाभ उठायें।