Paonta Sahib: रामपुरघाट के छात्रों ने जे.सी. जुनेजा अस्पताल में लिया व्यवसायिक प्रशिक्षण ddnewsportal.com
Paonta Sahib: रामपुरघाट के छात्रों ने जे.सी. जुनेजा अस्पताल में लिया व्यवसायिक प्रशिक्षण

पाँवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर घाट के हेल्थ केयर विषय के 42 छात्रों ने जे.सी. जुनेजा अस्पताल सूरजपुर, नाहन रोड़ पांवटा साहिब में एक दिन का व्यवसायिक प्रशिक्षण लिया। अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया कि व्यवसायिक शिक्षा के तहत हेल्थ केयर विषय के इन 42 छात्रों ने एक दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग ली। इस दौरान छात्रों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की बारीकियां सीखी। अस्पताल के डॉक्टर रोमानी बंसल (शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ) ने छात्राओं को अस्पताल के बारे में बताते हुए पर्सनल हाइजीन एवं फूड हैबिट्स के बारे में भी जानकारी दी।

व्यवसायिक शिक्षिका अंकिता एवं अर्चना चौहान ने कहा कि इस प्रशिक्षण में सभी छात्राओं ने गहरी रुचि दिखाई। इस प्रशिक्षण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर घाट से अंकिता, रंजू पंवार, अर्चना चौहान, दीपचंद शर्मा तथा अस्पताल से डॉक्टर रोमानी बंसल, दीपिका शर्मा, जरीना खातून, रीना, रामलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
