Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में लगा हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैम्प, सैंकड़ों की स्वास्थ्य जांच ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब में लगा हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैम्प, सैंकड़ों की स्वास्थ्य जांच

रोटरी क्लब पाँवटा साहिब और लिबर्टी शूज लिमिटेड यमुनानगर रोड ने मिलकर हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया। महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री

महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया जिसमें शिविर में विशेषज्ञ परामर्श, फिजिशियन, जनरल सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने हिस्सा लिया।

शिविर में 115 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप में 68 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुआ। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर शांति स्वरूप गुप्ता महासचिव, राहुल गर्ग, अभिनव बांसल, राकेश गर्ग, अमित इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून आदि उपस्थित रहे।
