शिलाई: पश्मी में छत्रधारी चालदा महासू देवता की लोक आराधना का हुआ विमोचन ddnewsportal.com

शिलाई: पश्मी में छत्रधारी चालदा महासू देवता की लोक आराधना का हुआ विमोचन ddnewsportal.com

शिलाई: पश्मी में छत्रधारी चालदा महासू देवता की लोक आराधना का हुआ विमोचन

भाव सिंह कपूर ने निर्देशन में केंद्रीय हाटी समिति महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री की रचना को राजेन्द्र शर्मा रंगवाल ने दी सुरीली आवाज

चालदा महासू देवता मंदिर पश्मी में छत्रधारी चालदा महासू देवता के सिरमौर आगमन पर लिखी गई लोक आराधना का विमोचन शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाज सेवक रामभज चौहान और शिक्षाविद सूरत सिंह चौहान के द्वारा किया गया। इस लोक आराधना-गीत की रचना केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री द्वारा की गई है और लोक गायक राजेन्द्र रंगवाल ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। 

इसका निर्देशन हाटी कला मंच के अध्यक्ष भावसिंह कपूर द्वारा किया गया है। विमोचन के अवसर पर गुमान सिंह चौहान (पूर्व ITBP Officer), सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश चौहान, दिनेश कुमार वज़ीर, बारुराम ढीमेदार, रघुवीर सिंह भंडारी, वरिष्ठ लोक

कलाकार आत्माराम शर्मा, गायक राजेन्द्र रंगवाल तथा निर्देशक भावसिंह कपूर भी उपस्थित रहे। इस लोक आराधना में दोशोऊ- जोंसार बावर, से पश्मी मन्दिर सिरमौर तक की यात्रा का सुन्दर वर्णन किया गया है। इसमें हाटी और जोंसारी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

यहाँ देखें वीडियो ????????

https://youtu.be/iGXGe6Di9fo?si=hs9UUOJtYOkWj85n