Paonta Sahib: पेंशनर्स के प्रति असंवेदनशील है यह सरकार, लाखों की देनदारियां: पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पेंशनर्स के प्रति असंवेदनशील है यह सरकार, लाखों की देनदारियां: पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन

पैंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन पाँवटा साहिब की बैठक डा विपन कालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। डॉ टी पी सिंह महासचिव ने बताया कि बैठक में विभिन्न मदों पर चर्चा हुई।
सर्व प्रथम जी एस चौहान, जो कि जोएंट डायरेक्टर उद्योग विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं, संस्था की सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत एवं धन्यवाद किया गया।
सदस्यों ने गहरा रोष प्रकट किया कि सरकार सदस्यों के देय के बारे कितनी असंवेदनशील है कि जो घोषणा की जाती हैं वें भी फलीभूत नहीं हो पाती। सभी चिकित्सा बिलों की अदायगी की घोषणा १७-१२-२५ को ४० दिन के अन्दर देने कि की थी परन्तु अभी तक नहीं हो पायी है। मंहगाई भत्ता 58%के स्थान पर 45% ही दिया जा रहा है। इस प्रकार जिस पैंशनर्ज की मूल पेंशन 20000 रुपए है मार्च 26 तक उसका एरियर 90600/-व 109000/- पर 493000/-देय हो गया है। यह देनदारी 7/22 से चल रही है। सरकार कहती रहती है कि हमें पिछली देनदारी छोड़ी गई हैं पर यें देनदारी तो इसी सरकार के समय की हैं। यें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं।

8-9-2022 के संदर्भ में 2/22 से 7-9-22 तक का 7माह 7 दिन का बकाया तो अकारण ही रोका हुआ है। 1/2016 के उपरांत 1/2022 तक के सेवानिवृत्त पैंशनर्ज की अदायगी इनके साथ अमानवीय प्रक्रति की है परन्तु बार बार के अनुरोध उपरांत भी इसे नजर अंदाज किया जा रहा है। फिक्स चिकित्सा भत्ता 400/-के स्थान पर 1000/- करना, 65, 70 व 75वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों का 5,10 व15% मूल पेंशन में देने कि मामला भी वर्षों से लम्बित है।
इसके साथ ही शहर की समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें बद्रीपुर चौक पर टाॅयलट बनाना, यमुना पुल के पास बन्द पड़े टाॅयलट को चालू करना, शहर में वाहनों की स्पीड नियंत्रित कराना व राष्ट्रीय राजमार्गौ पर बने पैदल पथों को दो पहिया वाहनों व अन्य अवरोधों से मुक्त कराने हेतु प्रशासन से फिर अनुरोध करना शामिल रहा। बैठक में यह फैसला हुआ कि नये उपमंडलाधिकारी नागरिक से सभी समस्याओं के बारे प्रतिनिधि मंडल मिला जाए।

बैठक में डॉ विपन कालिया, टी पी सिंह, बी एस नेगी, सतपाल सिंह, पी सी शर्मा, इन्द्र पाल वालिया, धर्म चन्द शर्मा, जितेन्द्र दत्त, वी के अग्रवाल, नवीन कुमार सिंह, प्रीतो देवी, अनीता चड्ढा, एनडी सरीन, वी सी छिब्बर, शान्ति स्वरूप गुप्ता, सुन्दर लाल मेहता, के के चड्ढा, लखबीर सिंह अरोड़ा, सुधा कालिया, पी एन गुप्ता, वंदना शर्मा, के एल चौधरी, सुशील कुमार व नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।