Paonta Sahib: पेंशनर्स ने एक दिवसीय भ्रमण का लिया आनंद, जानिए कहाँ-कहाँ घूम कर आए... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पेंशनर्स ने एक दिवसीय भ्रमण का लिया आनंद, जानिए कहाँ-कहाँ घूम कर आए...

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पाँवटा साहिब इकाई के सदस्य एक दिन के भ्रमण पर निकले। इस भ्रमण में सदस्यों ने सर्वप्रथम माता बाला सुंदरी त्रिलोकपुर में शीश नवाया और माता के दर्शन किए। इसके बाद नड्डा साहिब गुरुद्वारा, पंचकूला में माथा टेका।

इसके बाद सब सुखना लेक चंडीगढ़ और रॉक गार्डन चंडीगढ़ घूमने गए और शाम को वापिस घर पहुंचे। यह भ्रमण प्रधान बिपिन कालिया और सदस्य पी एन गुप्ता की देखरेख में आयोजित किया गया।

इस भ्रमण में डाॅ सुधा कालिया, के के चड्ढा, अनिता चड्ढा, एस एस गुप्ता, एम एस गुप्ता, एस एल मेहता, लखबीर सिंह, शारदा नांगिया, डॉ ललित नांगिया, बी एस नेगी, मिस वंदना, आई पी एस वालिया और आर के अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
