Paonta Sahib: पुलिसकर्मी के साथ दिन-दहाड़े सड़क पर बदसलूकी और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पुलिसकर्मी के साथ दिन-दहाड़े सड़क पर बदसलूकी और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पुलिसकर्मी के साथ दिन-दहाड़े सड़क पर बदसलूकी और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार 

पाँवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ दिन दहाड़े सड़क पर बदसलूकी और मारपीट की घटना पेश आई है। पुलिसकर्मी के साथ हुई इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर थप्पड़-मुक्के मारता दिख रहा है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ठेकेदार के रूप में काम करता है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी राजेश छिंटा धौलाकुआं बटालियन में तैनात है। उसकी ड्यूटी तारूवाला स्थित स्ट्रांग रूम में थी और वह लंच करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र में उसकी आरोपी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहानसुनी मारपीट में बदल गई। बताया यह भी जा रहा है कि इस मारपीट की घटना के बाद पुलिस जवान थाने भी गया, लेकिन FIR तक दर्ज नहीं हुई। जब मामला सोशल मीडिया और मीडिया में उछला, तब जाकर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।