Sirmaur: क्लस्टर प्रणाली का पीटीएफ सिरमौर ने किया विरोध, ददाहू की बैठक में कार्यकारिणी विस्तार भी... ddnewsportal.com
Sirmaur: क्लस्टर प्रणाली का पीटीएफ सिरमौर ने किया विरोध, ददाहू की बैठक में कार्यकारिणी विस्तार भी...

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक ददाहू में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें निम्नलिखित अध्यापकों को पदभार दिया गया।


सभी अध्यापकों ने यह आश्वासन दिया कि प्राथमिक शिक्षक संघ के हितों के लिए व विद्यालय में बच्चों के हितों के लिए कार्य करेंगे। बैठक में सरकार के क्लस्टर प्रणाली का विरोध किया, साथ ही साथ सरकार से यह मांग भी की गई कि प्राथमिक विद्यालयों में क्लस्टर सिस्टम में कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी एवं केंद्रीय मुख्य शिक्षक की शक्तियों को बहाल किया जाए। यदि प्राथमिक शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ की जाती है तो आगामी आने वाले दिनों में सरकार के विरुद्ध विशाल धरना प्रदर्शन किया जा सकता है।

महासचिव चतर ठाकुर ने बताया कि बैठक में सरकार से यह मांग भी की गई कि जिस प्रकार से पूर्व में विद्यालयों में 20 बच्चों तक दो अध्यापकों की व्यवस्था थी उसे बरकरार रखकर विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों के साथ न्याय किया जाए अन्यथा कभी भी सरकार के विरुद्ध धरने का बिगुल बज सकता है।
