Paonta Sahib: आरटीआई एक्टिविस्ट पाँवटा साहिब की मासिक बैठक में उठे कईं मसले, मकान की खिड़की गलत तरीके से लगाने का मुद्दा भी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: आरटीआई एक्टिविस्ट पाँवटा साहिब की मासिक बैठक में उठे कईं मसले, मकान की खिड़की गलत तरीके से लगाने का मुद्दा भी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: आरटीआई एक्टिविस्ट पाँवटा साहिब की मासिक बैठक में उठे कईं मसले, मकान की खिड़की गलत तरीके से लगाने का मुद्दा भी...

आरटीआई एक्टिविस्ट पाँवटा साहिब की मासिक बैठक महाराजा अग्रसेन चौक पर स्थित आरटीआई कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष चतर सिंह नें की गई।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें एक आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि उन्होंने नगर पालिका पाँवटा साहिब को आरटीआई के माध्यम से शिकायत की थी कि उनके पड़ोसी
द्वारा अपने मकान की खिड़की गलत तरीके से लगाई है। जिसे हटाने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता ने आरटीआई के माध्यम से गुहार लगाई लेकिन उन्हें मिले पत्र में लिखा गया कि उपरोक्त मकान मालिक को गलत तरीके से लगी खिड़की को हटाने के आदेश मौखिक रूप से दे दिये गये हैं जबकि सरकारी विभाग कोई भी मौखिक नहीं होता उसे लिखित में ही जवाब देना होता है। 

इसके अलावा बैठक में एक समाचार पत्र में छपी खबर पर चर्चा की गई जिसमें लिखा था कि हिमाचल विजिलेंस ब्यूरो आरटीआई के दायरे से बाहर, नहीं मांगे सूचना। इस पर सभी आरटीआई कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता एवं उपभोक्ता ने कहा कि उनके घर में वर्ष 2007-08 में लगा बिजली का मीटर नं. एचपीएस36368 बिजली बोर्ड का नहीं है और यह बात विद्युत विभाग पांवटा साहिब के एसडीओ द्वारा कही गई थी जबकि आरटीआई के तहत मांगी की जानकारी के अनुसार यह मीटर बिजली बोर्ड का ही यह यह साबित हो चुका है।

बैठक में अध्यक्ष चतर सिंह चौधरी, विजय गोयल, एन. डी. सरीन, शांति स्वरूप गुप्ता, टी. सी. गुप्ता, सरिता गर्ग, हरशरण शर्मा आदि उपस्थित थे।