Kafota News: राजेन्द्र शर्मा शमाह SMC के अध्यक्ष ddnewsportal.com
Kafota News: राजेन्द्र शर्मा शमाह SMC के अध्यक्ष
गिरिपार क्षेत्र के कफोटा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय शमाह की स्कूल प्रबंधन कमेटी (SMC) की बैठक में राजेन्द्र शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। राजेन्द्र शर्मा दोनों बच्चे भी इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

अध्यक्ष चुनने पर राजेन्द्र शर्मा ने सभी अभिभावकों एवं अध्यापकों का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि इमानदारी और लगन से विद्यालय प्रबंधन के एनरोलमेंट बढ़ाने से लेकर सभी विषयों पर काम किया जाएगा।
