Paonta Sahib: रक्षाबंधन पर परशुराम ट्रेवल्स की फिर महिलाओं को सौगात, तीन वर्ष से पर्व पर फ्री सेवा, इंडियन आर्मी स्टाफ निशुल्क  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रक्षाबंधन पर परशुराम ट्रेवल्स की फिर महिलाओं को सौगात, तीन वर्ष से पर्व पर फ्री सेवा, इंडियन आर्मी स्टाफ निशुल्क  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रक्षाबंधन पर परशुराम ट्रेवल्स की फिर महिलाओं को सौगात, तीन वर्ष से पर्व पर फ्री सेवा, इंडियन आर्मी स्टाफ निशुल्क 

जिला सिरमौर में निजी बस सेवा जहाँ व्यवसाय का एक बड़ा माध्यम है वहीं कुछ बस ऑपरेटर ऐसे भी है जो व्यवसाय के साथ-साथ अपना सामाजिक दायित्व भी बखूबी निभाते हैं। उन्हीं में से एक पाँवटा साहिब-बनौर रुट पर चलने वाली परशुराम ट्रेवल्स बस सेवा भी शामिल है। 

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम ट्रेवल्स बस में सभी माताएं बहनों के लिए मुफ्त यात्रा का होगी। रक्षा बंधन के दिन सभी महिलाओं को परशुराम ट्रेवल्स बस में यात्रा करने के लिए पैसे देने नहीं देने पड़ेंगे और महिलाएं मुफ्त में बस की यात्रा कर सकती है। रोशन चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का उपहार देते है और इस बार भी महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के दिन अपनी बस में यात्रा मुफ्त की है सभी महिलाए इस बस में यात्रा करें। पिछले तीन वर्षों से वह यह सेवा प्रदान कर रहे हैं। 
यहीं नहीं इस बस में इंडियन आर्मी के स्टाफ के लिए भी निशुल्क सेवा है। जो देश की सरहदों पर सेवा करने वालों के लिए मन में एक सम्मान है, जो प्रशंसनीय है। 

ये है टाइमिंग:  

ये निजी बस सुबह 7:30 बजे बनौर से चलती है जो 9: 30 बजे पाँवटा साहिब पहुंचती है। उसके बाद 10: 45 बजे पाँवटा साहिब से बनौर के लिए निकलती है और दोपहर 01:00 बजे बनौर पहुंच जाती है। उसके बाद  01:30 बजे बनौर से पाँवटा साहिब के लिए निकलती है और सांय 3:30 बजे पाँवटा साहिब पहुंचती है। बस का अंतिम चक्कर 05:40 पर पाँवटा साहिब से बनौर के लिए निकलना है और सांयकाल 7:40 बजे बनौर पहुंचती है। ये बस की रौजाना की टाइमिंग है।