Paonta Sahib: माजरा-पीपलीवाला स्कूल को बेंच तथा यमुना पार्क में लगेगी सोलर लाइट, रोटरी की बैठक में निर्णय ddnewsportal.com
Paonta Sahib: माजरा-पीपलीवाला स्कूल को बेंच तथा यमुना पार्क में लगेगी सोलर लाइट, रोटरी की बैठक में निर्णय

रोटरी क्लब पाँवटा साहिब की बैठक यशपाल धीमान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पिछले माह की कार्रवाई महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता द्वारा पढ़कर सुनाई गई। मीटिंग में बताया गया कि यमुना पार्क, जो राधा कृष्ण मंदिर के नजदीक है, में रोटरी क्लब द्वारा दो सोलर लाइट लगाई जा रही है।
इसके साथ ही गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा और पीपलीवाला में स्कूल बेंच देने पर भी विचार हुआ। जिन सदस्यों के इस महीने जन्मदिन व सालगिरह थी उनको मुबारकबाद दी गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि 29 मार्च को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश विजिट के लिए पाँवटा साहिब आ रहे हैं। उनके आगमन पर एक कार्यक्रम का आयोजन ग्रेंड रिवेरा होटल बातापुल में किया गया है। इसका समय 7:00 बजे सांय से होगा।

बैठक में निर्णय हुआ कि नगर पालिका की गलियों में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साइनबोर्ड व ग्लॉसड लगाए जाएंगे जिससे कि दुर्घटना से बचा जा सके। अप्रैल, मई और जून माह में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाए जा रहे हैं। मीटिंग में सरदार कुलवंत सिंह चौधरी, डॉक्टर प्रवेश सबलोक, एनपीएस सहोता, यशपाल धीमान, शांति स्वरूप गुप्ता, अभय बंसल, अरुण शर्मा, सुनीता शर्मा, महेश खुराना, बलजिंदर सिंह चावला, कुलजीत सिंह चड्ढा, राकेश रहल, रिपुदमन सिंह कालरा, अरविंद मारवाह, रक्षित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
