Paonta Sahib: सतपाल डारिया को बार एसोसिएशन पाँवटा साहिब की कमान, 56 मतों से की जीत दर्ज  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सतपाल डारिया को बार एसोसिएशन पाँवटा साहिब की कमान, 56 मतों से की जीत दर्ज  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सतपाल डारिया को बार एसोसिएशन पाँवटा साहिब की कमान, 56 मतों से की जीत दर्ज 

जिला सिरमौर की सबसे बड़ी पांवटा साहिब बार एसोसिएशन के चुनाव वीरवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अधिवक्ता सतपाल डारिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता शशिपाल चौधरी को 56 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल डारिया को बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि सतपाल डारिया के नेतृत्व में बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगी। साथ ही न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। 
वहीं, सतपाल डारिया ने अपनी जीत पर खशी व्यक्त कर उनके समर्थन के लिए अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया तथा विश्वास दिलाया कि वह बार एसोसिएशन की भलाई के लिए मिलकर कार्य करेंगे।