Sirmaur Crime News: गिरिपुल पर कार से हेरोइन की बड़ी खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार, लाखों की स्मैक ddnewsportal.com
Sirmaur Crime News: गिरिपुल पर कार से हेरोइन की बड़ी खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार, लाखों की स्मैक

जिला सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ पुलिस की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 38.95 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशे की मार्किट कीमत लाखों रुपए की है। पुलिस टीम गश्त, के दौरान जब गिरीपुल के समीप मौजूद थी तो इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कार नंबर HP 63B-8448 में दो व्यक्ति चिट्टा लेकर जुन्गा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की पिछली सीट पर बैठे आकाशदीप उर्फ दीपू के पैरों के पास रखे काले रंग के बैग से 38.95 ग्राम हेरोइन तथा पांच प्रयुक्त इंसुलिन सिरिंज बरामद हुईं।

वाहन चालक की पहचान हरीश चौहान (31 वर्ष), निवासी जुन्गा, जिला शिमला तथा दूसरे आरोपी की पहचान आकाशदीप (25 वर्ष), निवासी कोटला, जिला सोलन के रूप में हुई। जिस पर उक्त दोनों आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 03-07-26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उनको 04 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।