Shillai: NSS कैंप का समापन- प्राचार्य डाॅ कश्यप ने समझाई क्यों-कहाँ और कैसे की महत्ता ddnewsportal.com
Shillai: NSS कैंप का समापन- प्राचार्य डाॅ कश्यप ने समझाई क्यों-कहाँ और कैसे की महत्ता

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक और दो ने कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान तथा यशपाल शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक सात दिवसीय शिविर के सातवें दिन योगाभ्यास, प्रार्थना सभा तथा संपूर्ण महाविद्यालय की सफाई संपन्न करने के बाद शिविर के समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ• जे• आर• कश्यप जी ने बतौर रिसोर्स पर्सन और मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

प्राचार्य ने 'क्यों, कहां और कैसे' की मेहता समझाते हुए स्वयंसेवकों को बताया कि किस प्रकार जीवन में नई चुनौतियों का मजबूती से सामना करने वाले लोग न केवल सफल होते हैं, बल्कि अपनी एक अलग पहचान बनाकर समाज को बदलने का भी कार्य करते हैं।
समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवसीय शिविर के अपने अनुभवों को साझा करने के बाद स्वयंसेविकाओं द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी नाटी कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र बनी। अंत में करुणा और सचिन को बेस्ट वॉलिंटियर तथा प्रियांश राणा और प्रतिभा चौहान को बेस्ट इमर्जिंग वॉलिंटियर चुना गया। इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे।
