Shillai Accident News: शिलाई में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौ*त, एक घायल ddnewsportal.com

Shillai Accident News: शिलाई में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौ*त, एक घायल  ddnewsportal.com

Shillai Accident News: शिलाई में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौ*त, एक घायल

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर खड्ड में गिर गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना शिलाई के अंतर्गत एक

पिकअप दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक की पहचान रमेश कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी गांव चचराडा डा0 शिरी क्यारी तह0 शिलाई जिला सिरमौह उम्र 26 साल के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति पिकअप का चालक विपिन कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी गांव चचराडा डा0 शिरी क्यारी तह0 शिलाई जिला सिरमौर उम्र 25 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि विपिन कुमार अपनी पिकअप न0 HP85-2604 को गांव मंगताडी में पिकअप मोड़ने की जगह न होने के कारण गांव मंगताडी घटनास्थल से करीब 50 मीटर पीछे नाले से मोड़कर बैक करके वापिस गांव मंगताडी ले जा रहा था, तभी पिकअप अचानक सड़क से नीचे नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने विपिन कुमार के खिलाफ धारा 281, 125(a), 106 BNS के तहत मामला दर्ज किया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।