Sirmaur Accident News: सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, कारों से टक्कर ddnewsportal.com
Sirmaur Accident News: सिरमौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, कारों से टक्कर
जिला सिरमौर मे सड़क दुर्घटना के दो अलग-अलग मामलों में तीन लोग घायल हुए है। पुलिस ने आरोपी कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता विक्रमजीत निवासी देवीनगर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह समय करीब 8.10 बजे यह विक्की फिटनेस जिम नजदीक इंडियन पैट्रोल पम्प चुंगी न0 6 पांवटा साहिब में जिम करके सड़क पर साइड मे खड़ी अपनी स्कूटी पर बैठने जा रहा था तो बेहड़ेवाला की तरफ से एक सफेद रंग की वरना कार जिसका न० HP17F 3713, ने कथित रूप से तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे यह स्कूटी सहित निचे गिर गया व इसे दोनों टांगो में चोटे आई। जिस पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ U/S 281, 125(a) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में पुलिस थाना नाहन में एक सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रजनीश निवासी गांव काढो च्योग कमरऊ, जिला सिरमौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह अपने दोस्त विवेक कपूर निवासी कमरऊ जिला सिरमौर के साथ अपनी स्कूटी नं0 HP71A 8973 पर जमटा से नाहन कि तरफ आ रहे थे तो पीछे से तेज रफ्तारी व लापरवाही से एक कार चालक HP18C 6020 न० कि कार को चलाता हुआ आया और इनकी कच्ची जगह खडी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिस कारण इस हादसे मे इसे व विवेक कपूर को शरीर पर बाहरी व अंदरुनी चोटे आई। जिस पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ U/S 281, 125(a) BNS & 187 MV ACT के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।