Paonta Sahib: परिवहन मंत्री के सिरमौर दौरे के दौरान निगम के पेंशनर्स की बैठक, अनदेखी पर जताया रोश, पढ़ें क्या है मांगे... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: परिवहन मंत्री के सिरमौर दौरे के दौरान निगम के पेंशनर्स की बैठक, अनदेखी पर जताया रोश, पढ़ें क्या है मांगे... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: परिवहन मंत्री के सिरमौर दौरे के दौरान निगम के पेंशनर्स की बैठक, अनदेखी पर जताया रोश, पढ़ें क्या है मांगे...

हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन नाहन क्षेत्र की मासिक बैठक पाँवटा साहिब बस पड़ाव पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष गुरुदत्त चौहान व लेखापाल बलवीर सिंह ने की। महासचिव कन्हैया लाल कौशल ने बताया कि बैठक में सरकार का निगम के पेंशनर्स के प्रति नकारात्मक रवैये पर रोश प्रकट किया गया। 
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सरकार व निगम प्रबंधन से पिछले 4 वर्षों से संगठन द्वारा यह मांग की जा रही हैं कि हमारी पेंशन का स्थाई प्रावधान किया जाए। अन्य विभागों की भाँती पेंशन माह की पहली तारीख को दी जाए। तथा 3% डीए पेंशनर्स को प्रदान किया जाए। 

जबकि अन्य विभागों और परिवहन निगम में कार्यरत कर्मियों को यह लाभ दे दिया गया है। सिर्फ पेंशनर्स के साथ यह सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वरिष्ठ पेंशनर्स का शोषण किया जा रहा है। बैठक में यह भी मांग की गई कि अन्य विभागों की तरह उन्हें भी 50 हजार रुपए की डीए की किश्त जारी की जाएं। 

इसके साथ ही सरकार ने 70 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनर्स के सभी देय भत्ते का भुगतान कर दिया है लेकिन निगम के पेंशनर्स को इस लाभ से भी वंचित रखा गया है। इसके साथ ही 4 वर्ष से मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं हुआ है, जिससे उपचार करवाने में भी दिक्कतें आ रही है। इससे बुरी दशा पेंशनर्स के लिए और क्या हो सकती है। आज प्रदेश के डेप्युटी सीएम मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास परिवहन विभाग भी है, वो सिरमौर दौरे पर है। वह पेंशनर्स की समस्या को समझे और उनकी मांगे पूरी कर उनकी दिक्कतें दूर करें। 

इस बैठक में अध्यक्ष गुरुदत्त चौहान सहित महासचिव कन्हैयालाल कौशल, लेखापाल बलवीर सिंह, हरबंस सिंह, जयकिशन धीमान, गंगबीर सिंह, रतन लाल, सुरेश कुमार, बलबीर सिंह, अख्तर अली और कृष्ण चंद आदि पेंशनर्स मौजूद रहे।