Paonta Sahib: विहिप/बजरंग दल ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, उठाई इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्रवाई की मांग ddnewsportal.com
Paonta Sahib: विहिप/बजरंग दल ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, उठाई इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्रवाई की मांग

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से देश की महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजकर देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रतीक गुप्ता, जिला सह-कार्यालय प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद, विभाग सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ज्ञापन मे कहा गया है कि हम 'बजरंग दल' के कार्यकर्ता इस ज्ञापन के माध्यम से देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियों की ओर आपका ध्यानाकर्षण करना चाहते हैं।
देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली 'विकृत जिहादी मानसिकता' वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। देश भर से आये विभिन्न मामलो में पुरुषों के साथ महिलाएँ भी इस विकृत जिहादी कार्यो में सम्मलित पाई गई।
ज्ञापन के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
लव जिहाद का षड्यंत्र :- हाल ही में नासिक (TCS) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।
हिन्दू कन्याओ का शारीरिक शोषण:- उत्तर प्रदेश के जिहादी छंगुर उर्फ जमालुद्दीन ओर उसकी महिला सहयोगी नसरीन ने अनेकों हिन्दू कन्याओं का शारीरक शोषण कर ब्लैकमेल ओर जबरन धर्मान्तरण करवाया।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी -आतंकी कनेक्शन :- दिल्ली लाल किले ब्लास्ट में भी अल फ़लाह यूनिवर्सिटी से जुड़े जिहादी मानसिकता के मुस्लिम डॉक्टरों ने बम ब्लास्ट किया जिसमे महिला डॉक्टर शाहीन भी शामिल है।
अवैध लैंड जिहाद: देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है।
अपवित्र खान-पान : समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाएँ निरंतर सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
हिंदू परिवारों का उत्पीड़न:- मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है।

■ क्या है मांग:
ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए।
लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। बजरंग दल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। हम मांग करते हैं कि प्रशासन इन असामाजिक तत्वों पर नकेल कसे ताकि देश में शांति और सद्भाव बना रहे।
इस मौके पर दीपक भण्डारी (बाबा), प्रदेश मठ मन्दिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश, चौधरी किशोरी लाल, जिला संयोजक बजरंग दल जिला सिरमौर, अधिवक्ता नरेश चौधरी, जिला संयोजक लीगल सेल विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर, रिंकू चौधरी जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल जिला सिरमौर, चंद्र शर्मा नगर बजरंग दल, रोहित चौधरी, विशाल ठाकुर, कुलविंदर पाल, वैभव कश्यप, तनिश शर्मा, आदि विहिप/बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल रहे।