Himachal News: शिक्षक व लेखक विजय कंवर ने हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान पुस्तक की शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को भेंट ddnewsportal.com

Himachal News: शिक्षक व लेखक विजय कंवर ने हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान पुस्तक की शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को भेंट ddnewsportal.com

Himachal News: शिक्षक व लेखक विजय कंवर ने हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान पुस्तक की शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को भेंट

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से सम्बन्ध रखने वाले शिक्षक एवं लेखक विजय कंवर द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात की गई तथा अपनी स्वलिखित पुस्तक हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान पुस्तक समग्र हिमाचल भेंट की गई। साथ ही शिक्षा मंत्री से आग्रह किया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी हिमाचल प्रदेश सहित देश भर की प्रतिभाओं के सहयोग हेतु सरकारी एवं निजी पुस्तकालयों तथा विद्यालयों में पुस्तक को लगवाया जाए।

शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि हर स्तर पर पुस्तकालय तथा पाठ्यक्रम में भी पुस्तक को स्थान दिया जाएगा। उन्होंने भविष्य में भी लेखक को इस प्रकार की सामान्य ज्ञान सम्बन्धी पुस्तकों के लेखन हेतु प्रेरित किया और इस प्रयास के लिए सराहना की।

बतातें चलें कि लेखक विजय कंवर द्वारा इस पुस्तक में हिमाचल प्रदेश का जिलेवार इतिहास, भूगोल, समाज, संस्कृति, राजनीतिक एवं प्रशासनिक तथा सांस्कृतिक व्यवस्था का उल्लेख कथानक, निबंधात्मक तथा वस्तुनिष्ठ तीनों शैलियों में रोचक ढंग से किया गया है। इससे विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को ज्ञान के साथ साथ परीक्षा के अभ्यास का भी अवसर मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के सामान्य ज्ञान से संबंधित यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश में आयोजित की जाने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक सेतु का काम करेगी। दिल्ली के प्रतिष्ठित प्रकाशक ब्लू जे ने इसे प्रकाशित किया है। यदि इस पुस्तक के प्रति पाठकों की प्रतिक्रिया ठीक रहती है तो इसका अंग्रेजी एडिशन भी शीघ्र पाठकों के लिए उपलब्ध होगा।