Paonta Sahib: पाँवटा साहिब की निजी कंपनी में युवक की मौत, मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब की निजी कंपनी में युवक की मौत, मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
पाँवटा साहिब में बीती रात एक निजी कंपनी में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। इस मामले को लेकर मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि निजी फैक्ट्रियों की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि युवक की मौत कंपनी की लापरवाही के कारण हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मृतक के परिवार को उचित एवं पूर्ण मुआवजा दिया जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार दंडित किया जाए।

प्रदीप चौहान ने पुलिस और प्रशासन से आग्रह किया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की जाए और यदि कंपनी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए मजदूर संगठन लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
