Paonta Sahib: बैठक में भाग लेने आ रहे वरिष्ठ नागरिकों पर बंदरों ने किया हमला, संगठन में रोश ddnewsportal.com
Paonta Sahib: बैठक में भाग लेने आ रहे वरिष्ठ नागरिकों पर बंदरों ने किया हमला, संगठन में रोश
वरिष्ठ नागरिक परिषद्, पांवटा साहिब की मासिक बैठक अध्यक्ष राजिंदर शर्मा (अधिवक्ता) की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
अध्यक्ष ने सदस्यों की कुशलक्षेम जानकर हार्दिक अभिनन्दन किया तथा संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। ततपश्चात महासचिव, विजय कुमार चौहन ने पिछली माह मई की कार्यवाही पढ़कर सुनाई तथा जिन विषयों पर विभिन्न विभागों को पत्र लिखे जाने थे वे सब भेज दिए गए, जिनके उत्तर की प्रतीक्षा है। सभा ने मई माह की कार्यवाही तथा वित्तीय लेन-देन की पुष्टि की।
इस माह जिन सदस्यों का जन्मदिवस था उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा कुछ निर्णय लिये गये झिसमें नव निर्वाचित पार्षदों को विजयी होने पर बधाई दी गई, तथा सभी पार्षदों को आगामी मासिक बैठक में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

मानपुर देवड़ा स्थित शहीद सोहन सिंह के स्मारक पर वरिष्ठ नागरिक परिषद्, पांवटा द्वारा सोलर लाइट लगाने की स्वीकृति दी गई। 21 जून को योग दिवस समारोह में वरिष्ठ नागरिक परिषद्, पांवटा साहिब के अधिकतम सदस्य संस्था के बैनर के साथ भाग लेंगे। पांवटा साहिब शहर के बीच नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर फूल-पौधे या लाइट प्रोटेक्शन फेन्सिंग लगवाने की मांग की गई।
हाल ही में घटी घटना को ध्यान में रखते हुए सदस्यों ने चिंता जताई की शांतिप्रिय गुरु की नगरी में ऐसी घटना फिर न दोहराई जा
सके, इसके लिए बाहरी तत्वों की गहन जांच-पड़ताल की जाये साथ ही सभी रेहड़ी वालों, चौक पर एकत्रित मजदूरों, फेरी वालों आदि की पहचान की जाए।
बैठक में भाग लेने आ रहे वरिष्ठ नागरिकों एन. डी. सरीन तथा पी. एल. शर्मा जी पर वार्ड न. 6 में बंदरों ने हमला किया, जिससे सरीन
जी को हाथ में चोट आई व खून बहा, सदस्यों ने इस पर कार्यवाही की मांग की। सभा की कार्यकारिणी समिति में अर्जुन देव खुराना तथा गुरदियाल सिंह सैनी को सम्मिलित किया गया।
अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सदस्यों को सूचित किया गया कि मकान सूचिकरण एवं मकान गणना २०२७ की प्रश्नावली ग्रुप में सर्कुलेट कर दी गई है, इसे स्व गणना, नगर परिषद् के सदस्यों द्वारा या सेन्सस ऑफिसर द्वारा पूरी करने में सहयोग करें। ९४ वर्षीय नानक सिंह जी ने स्वयं को स्वास्थ्य रखने हेतु गुर बताये। सरदार कुलवंत सिंह चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि बैठक में सभी सदस्य आते रहें, मिलते रहेंगे तो जीते रहेंगे।

बैठक में राजिंदर शर्मा अध्यक्ष, विजय चौहान महासचिव, अरविन्द बंसल वित्तसचिव, अर्जुन देव खुराना, गुरदयाल सैनी, चौधरी कुलवंत सिंह, टी. सी. गुप्ता, एन.डी. सरीन, पी.एल. शर्मा, एस. एस. गुप्ता, कैप्टेन पी.सी. भंडारी, कैप्टेन जगत सिंह, जी. डी. शर्मा, नानक सिंह, आर. के. आरोड़ा, चतर सिंह, गुरमीत सिंह, विजय गोयल, आदि मौजूद रहे। अंत में महासचिव विजय कुमार चौहान ने सभी का धन्यवाद करते हुए सभा का समापन किया।