Paonta Sahib: क्षेत्र स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता-2025, भारत विकास परिषद करेगा आयोजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: क्षेत्र स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता-2025, भारत विकास परिषद करेगा आयोजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: क्षेत्र स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता-2025, भारत विकास परिषद करेगा आयोजन

भारत विकास परिषद, उत्तर क्षेत्र–1 द्वारा आयोजित “क्षेत्र स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता–2025” का आयोजन 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को किया जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम है। परिषद के अध्यक्ष अनिल सैनी तथा सचिव नीरज उदवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति, इतिहास, राजनीति एवं खेलकूद के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

पंजीकरण एवं जलपान: प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक रहेगा। उद्घाटन सत्र: प्रातः 10:40 बजे था पुरस्कार वितरण: अपराह्न 3:00 बजे होगा। यह कार्यक्रम AVN रिज़ॉर्ट, बातामंडी, पांवटा साहिब में आयोजित होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि व्यवसायी मदन शर्मा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कार्यक्रम अध्यक्ष सुशील शर्मा और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक केके अरोड़ा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।