Paonta Sahib: राष्ट्रीय समूह गान ने दून वैली तथा भारत को जानो प्रतियोगिता में डिवाइन विज़डम स्कूल प्रथम, भारत विकास परिषद का आयोजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राष्ट्रीय समूह गान ने दून वैली तथा भारत को जानो प्रतियोगिता में डिवाइन विज़डम स्कूल प्रथम, भारत विकास परिषद का आयोजन  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राष्ट्रीय समूह गान ने दून वैली तथा भारत को जानो प्रतियोगिता में डिवाइन विज़डम स्कूल प्रथम, भारत विकास परिषद का आयोजन

पाँवटा साहिब के एवीएन रिजॉर्ट बातामंडी में भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान एवं भारत को जानो

प्रतियोगिता के राष्ट्रीय समूह गान स्पर्धा में दून वैली स्कूल भाटांवाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर डिवाइन विज़डम स्कूल माजरा रहा जबकि तीसरा स्थान द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल पाँवटा साहिब ने हासिल किया।

इसी तरह भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता के जूनियर स्पर्धा में

डिवाइन विजडम स्कूल माजरा पहले स्थान पर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास दूसरे स्थान पर तथा नेशनल पब्लिक स्कूल पाँवटा साहिब तीसरे स्थान पर रहा। इसी इवेंट के सीनियर वर्ग में विद्यापीठ स्कूल पहले स्थान पर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटड़ी व्यास दूसरे स्थान पर तथा डिवाइन विजडम स्कूल माजरा तीसरे स्थान पर रहा। संयोजक संस्कार भारत

विकास परिषद पाँवटा साहिब अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉक्टर किरण बाला, डॉक्टर रवि शर्मा, राजेश ठाकुर, भूपेश धीमान, अजय शर्मा, राजेश शर्मा तथा हेमंत जैन आदि ने निभाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका भारत विकास परिषद के पदाधिकारी अनिल सैनी, नीरज गोयल, हरविंदर कुमार अरोड़ा और नीरज उदवानी आदि ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।