Himachal News: प्रधान संपादक अनिल सोनी की बहन का निधन ddnewsportal.com
 
                                Himachal News: प्रधान संपादक अनिल सोनी की बहन का निधन
मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त, पाँवटा साहिब के पत्रकारों ने भी जताया दुःख
दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के प्रधान संपादक अनिल सोनी की छोटी बहन अनादि गुप्ता का गत सायं 55 वर्ष की आयु में कांगड़ा में देहान्त हुआ। अनादि गुप्ता शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनादि गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

उधर, पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी सहित पाँवटा साहिब के पत्रकारों ने भी दिव्य हिमाचल के प्रधान संपादक अनिल सोनी की छोटी बहन अनादि गुप्ता (55) के निधन पर शोक प्रकट किया है। 
 
                         
   
              
   ddnewsportal
                                    ddnewsportal                                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                    