Paonta Sahib: दीपांशु राणा भाजयुमो मंडल पाँवटा साहिब के महामंत्री, नई कार्यकारिणी में इनको भी मिली जगह... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: दीपांशु राणा भाजयुमो मंडल पाँवटा साहिब के महामंत्री, नई कार्यकारिणी में इनको भी मिली जगह... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: दीपांशु राणा भाजयुमो मंडल पाँवटा साहिब के महामंत्री, नई कार्यकारिणी में इनको भी मिली जगह...

भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। पांवटा साहिब के विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष हितेंद्र कुमार तथा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण समराण से चर्चा के उपरान्त के भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

 

मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने जानकारी दी कि नई कार्यकारिणी संगठन को और मज़बूती प्रदान करेगी तथा युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेगी। नई टीम में शामिल पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पवन पटियाल, हिमांशु चौधरी, अनिल चौधरी, स्पर्श गुप्ता, महामंत्री हितेंद्र चौधरी और दीपांशु राणा, 
सचिव हिमांशु सेनी, रजत कुमार, आर्यन अविनाश, विजय चौधरी, बालक राम, कोषाध्यक्ष अनवर अली, मीडिया प्रभारी विशाल चौधरी (विक्की), सोशल मीडिया प्रभारी अमन खापड़ा, आईटी सेल प्रभारी विशाल कुमार (विशु), मुख्य प्रवक्ता अदिति पाल, सोनू चौधरी का नाम शामिल है। 

इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में निखिल चौधरी, सूरज मल्होत्रा, रमनदीप सिंह, मयंक सिंघल, रोहित चौधरी, देव चौधरी, गुरप्रीत सिंह, विजय चौधरी, सुनील कुमार, सरवन कुमार, दिशांत कुमार, राज कुमार, किरण पाल, राजा वर्मा, जसपाल, रितिक पाल, राज कुमार, अनुज चौधरी, दीपक धीमान, प्रथम सोहिला, संदीप कुमार, वरुण भारद्वाज, हिमांशु गौड़, नवीन कुमार को शामिल किया गया है। 

विशेष आमंत्रित सदस्यों में पांवटा साहिब मंडल से भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी शामिल किया गया है। 

मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने बताया कि यह नई टीम युवाओं में जोश और संगठन में नई ऊर्जा लेकर आएगी। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

उधर, नवनियुक्त भाजयुमो महामंत्री दीपांशु राणा ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व ऊर्जा मंत्री व वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो सन्नी शुक्ला, जिलाध्यक्ष अरुण चौहान समराण, पाँवटा साहिब अध्यक्ष संयम गुप्ता, भाजपा मंडल पाँवटा साहिब अध्यक्ष हितेंद्र कुमार का आभार प्रकट किया है।