Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का CBSE दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत, मोहम्मद अर्श 96.8 प्रतिशत अंक के साथ टाॅपर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का CBSE दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत, मोहम्मद अर्श 96.8 प्रतिशत अंक के साथ टाॅपर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का CBSE दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत, मोहम्मद अर्श 96.8 प्रतिशत अंक के साथ टाॅप

मोहम्मद अर्श मलिक ने झटके 96.8 प्रतिशत, 29 छात्रों ने 90% से अधिक तथा 106 छात्रों ने 80% से अधिक अंक किए हासिल 

पाँवटा साहिब के शुभखेड़ा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई दसवीं का परिणाम बेहद शानदार रहा है। स्कूल के मोहम्मद अर्श मलिक ने झटके 96.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। 15 अप्रैल, 2026को सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा की जिसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम दिया।

29 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही 106 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं, 198 छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए।  

विषय अनुसार अधिकतम अंक की बात करें तो पंजाबी में 100, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100, इंग्लिश में 99, साइंस में 99, हिंदी में 98, सोशल साइंस में 98, मैथ्स में 95 अंक शामिल है। 10वीं के परीक्षा परिणाम की सूचना मिलते ही विद्यालय में हर्ष और उल्लास का वातावरण छा गया। विद्यार्थी तथा अभिभावक प्रसन्नता से भर गए। प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला तथा डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने छात्रों तथा उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।