HP Weather Update: हिमाचल में मौसम परिवर्तन के आसार, विभाग ने दिया ताजा अपडेट ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में मौसम परिवर्तन के आसार, विभाग ने दिया ताजा अपडेट  ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में मौसम परिवर्तन के आसार, विभाग ने दिया ताजा अपडेट

आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश मे मौसम परिवर्तन के आसार है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी गुरुवार को तो मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा।

लेकिन शुक्रवार व शनिवार को उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की फुल्की हलचल रहेगी, जबकि 1 मार्च को मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन 2 व 3 मार्च को उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। हालांकि मध्य व मैदानी इलाके पूरी तरह से शुष्क व साफ बने रहेंगे। 

वहीं, बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ व शुष्क बना रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व राजधानी शिमला में 17.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान हालांकि राज्य के जनजातीय इलाकों में शून्य से नीचे माइनस में बना हुआ है, जबकि अन्य जगह पर न्यूनतम तापमान में उछाल आया है।