Sirmaur: सिरमौर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 वाहन डिटेन ddnewsportal.com

Sirmaur: सिरमौर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 वाहन डिटेन ddnewsportal.com

Sirmaur: सिरमौर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39 वाहन डिटेन

सिरमौर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर के निर्देशानुसार 23 व 24 फरवरी, 2026 को जिला सिरमौर में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से बड़ी कार्यवाही की है। 

इस अभियान के दौरान 31 ट्रैक्टरों, 07 टिप्परों व एक पिकअप के विरुद्ध Mining Act के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनके चालान किये गये गाडियों को impound/detain किया गया है। 

इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। इन वाहनों के खिलाफ किये गये चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में पेश किया गया है। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।