HP PET News: प्रदेश के 169 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने पटियाला में सीखी खेलों की बारीकियां, सिरमौर से भी तीन... ddnewsportal.com
HP PET News: प्रदेश के 169 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने पटियाला में सीखी खेलों की बारीकियां, सिरमौर से भी तीन...
हिमाचल प्रदेश के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने नेता सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में विभिन्न खेलों की बारीकियां सीखी। यह प्रशिक्षण शिविर 16 से 20 जून तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश के 154 शारीरिक शिक्षक और 15 महिला शिक्षकों ने भाग लिया इसमें रेसलिंग, हॉकी, जूडो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फेंसिंग, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, साइकिलिंग इत्यादि खेलों की नई तकनीक के साथ-साथ इन खेलों के प्रशिक्षण के तकनीक की गहन जानकारी हासिल की।

यह प्रशिक्षण निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश के खेलों के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम होगा। जिला हमीरपुर से संजीव कौशल, चमन लाल, विजय कुमार, नरेश कुमार, जिला मंडी से विजय चौधरी, रमा ठाकुर, दुर्गा देवी, सीपन कुमार, विक्रांत, सुनील, डॉक्टर केशव गोपाल, रोशन, चेतन शर्मा, जिला सोलन से महेंद्र सिंह, मनीष कुमार, मनजीत सिंह, गुरदेव सिंह, राकेश कुमार, शिमला से सीमा चंदेल, श्याम सिंह, प्रकाश शर्मा, सुनील दत्त, रामकृष्ण, लाहौल स्पीति से राम सिंह, टेकचंद, चिरंजीत दास, किन्नौर से स्वदेश कुमारी, रघुनाथ, फुलावती, जिला कुल्लू से मनोहर चंद, रविकांत, मान सिंह, अनिल कुमार, जिला कांगड़ा से पूजा शर्मा, नीरज कांत, सिरमौर से मनीष टंडन, दिलीप सिंह और देवराज तथा जिला ऊना से सुमित कुमार, प्रवीण कुमार व राजीव कुमार उपस्थित रहे। यह जानकारी राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने दी।
