Paonta Sahib MC Election News: नगर के 13 वार्ड में अब 36 उम्मीदवार मैदान मे, चार ने वापिस लिए नामांकन ddnewsportal.com

Paonta Sahib MC Election News: नगर के 13 वार्ड में अब 36 उम्मीदवार मैदान मे, चार ने वापिस लिए नामांकन ddnewsportal.com

Paonta Sahib MC Election News: नगर के 13 वार्ड में अब 36 उम्मीदवार मैदान मे, चार ने वापिस लिए नामांकन

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पाँवटा साहिब नगर परिषद के 13 वार्ड से कुल 36 उम्मीदवार मैदान में है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख को 4 प्रत्याशियों ने अपने पत्र वापिस लिए है। इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव निशान भी उपलब्ध करवाए गए। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि कुल 40 प्रत्याशियों में से चार ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

नामांकन वापस लेने वालों में राकेश राका (वार्ड 5 ), मोहसिन खान (वार्ड 7). शिवानी चौपाल (वार्ड 2) और गुरुचरण सिंह (वार्ड 1) शामिल हैं। इसके बाद अब कुल 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। सभी प्रत्याशियों को एसडीएम कार्यालय से चुनाव चिह्न भी आबंटित कर दिए गए हैं।

एसडीएम द्विज गोयल ने सभी उम्मीदवारों से आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से जनता के बीच रखें। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ऐसे में अब वार्ड वाइज दंगल की तस्वीर सामने आ गई। वार्ड नंबर 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 में अब सीधा मुकाबला है। जबकि अन्य वार्ड में तीन से चार उम्मीदवार मैदान में हैं।