Paonta Sahib: वार्ड 7 से पार्षद पद के उम्मीदवार रविंद्रपाल सिंह का चुनाव निशान सिलाई मशीन, अनुभव का मिल रहा लाभ ddnewsportal.com
Paonta Sahib: वार्ड 7 से पार्षद पद के उम्मीदवार रविंद्रपाल सिंह का चुनाव निशान सिलाई मशीन, अनुभव का मिल रहा लाभ
पावटा साहिब नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 से पार्षद पद के प्रत्याशी रविंद्रपाल सिंह को चुनाव निशान सिलाई मशीन मिला है। गत दिवस एसडीएम ऑफिस में पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव निशान आबंटित किए गए। जिसमे रविंद्र पाल उर्फ बिट्टू को चुनाव निशान सिलाई मशीन मिला है।

पांवटा साहिब का जाना माना चेहरा रविंद्र पाल सिंह (रविंद्रा) इस बार वार्ड नंबर 7 से चुनाव प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। नगर पालिका में उनके कार्य और अनुभव के कारण उनको काफी सशक्त दावेदार माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनकी साफ छवि भी उन्हें सशक्त बना रही है।
जानकार बता रहे हैं कि वार्ड नंबर 7 से रविंद्र पाल सिंह को काफी अच्छा समर्थन लोगों का मिल रहा है। उसमें उनकी अपनी छवि होने के साथ-साथ वार्ड के कई मौजिज लोगों का उनके पक्ष में आना भी उनको मजबूत बना रहा है।
