Paonta Sahib: पाँवटा साहिब कॉलेज के एनसीसी कैडेट सन्नी सिंह ने लिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भारत–भूटान युवा मैत्री शिविर में भाग ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा साहिब कॉलेज के एनसीसी कैडेट सन्नी सिंह ने लिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भारत–भूटान युवा मैत्री शिविर में भाग
श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय, पाँवटा साहिब ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखते हुए गौरव हासिल किया है। महाविद्यालय के एनसीसी आर्मी विंग कैडेट सन्नी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भारत–भूटान युवा मैत्री शिविर में भाग लेकर कॉलेज, जिला सिरमौर और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। इस शिविर का उद्देश्य भारत और भूटान के युवाओं
के बीच सांस्कृतिक आदान–प्रदान, आपसी समझ और मित्रता को मजबूत करना था। इसमें भारत और भूटान से चुनिंदा कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर के दौरान साहसिक गतिविधियाँ, नेतृत्व विकास सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, ट्रेकिंग, सामुदायिक सेवा और संवाद जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों ने युवाओं को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान किया और सीमाओं से परे मित्रता को बढ़ावा दिया। कैडेट सन्नी सिंह ने अपने अनुशासन, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता से सभी को प्रभावित किया और पूरे गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके योगदान ने न केवल एनसीसी के आदर्शों, देशभक्ति, सेवा और अनुशासन को उजागर किया बल्कि भारत की सकारात्मक छवि को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने सन्नी सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों को व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं और भविष्य में नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए उन्हें तैयार करते हैं। उन्होंने इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी प्रो. संदीप शर्मा और प्रोफ. पूजा भट्टी ने भी कैडेट सन्नी सिंह की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाँवटा साहिब कॉलेज की एनसीसी इकाई लगातार छात्रों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी के लिए प्रेरित करती रही है। यह सफलता कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना जगाने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। कैडेट सन्नी सिंह की यह उपलब्धि महाविद्यालय के साथ–साथ प्रदेश एवम् भारत के लिए भी गर्व का विषय है।