Paonta Sahib: ओपन नेशनल खो-खो में मुगलवाला करतारपुर के पांच खिलाड़ियों का सिलेक्शन, कुरुक्षेत्र में हिमाचल का कर रहे प्रतिनिधित्व ddnewsportal.com

Paonta Sahib: ओपन नेशनल खो-खो में मुगलवाला करतारपुर के पांच खिलाड़ियों का सिलेक्शन, कुरुक्षेत्र में हिमाचल का कर रहे प्रतिनिधित्व ddnewsportal.com

Paonta Sahib: ओपन नेशनल खो-खो में मुगलवाला करतारपुर के पांच खिलाड़ियों का सिलेक्शन, कुरुक्षेत्र में हिमाचल का कर रहे प्रतिनिधित्व

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुगलवाला करतारपुर के खिलाड़ियों का नेशनल खेलने का सफर लगातार जारी हैं।  स्कूल नेशनल के अलावा ओपन नेशनल मे भी   मुगलावाला करतारपुर के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है। इसी कड़ी में भानवी ठाकुर, स्वाती, कृतिका शर्मा, मनदेव चौधरी, आकाश का चयन खो-खो प्रतियोगिता मे नेशनल के लिए हुआ हैं। यह पांच खिलाड़ी 31 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एल .आर. कांटा और समस्त स्टाफ के साथ विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दिलीप सिंगटा ने इन पांच खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। विद्यालय के अंग्रेजी के प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया कि स्कूल नेशनल और ओपन नेशनल को मिलाकर इस वर्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलावाला करतारपुर के 14 बच्चों ने इस वर्ष नेशनल में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया है। यह इस क्षेत्र के लिए बड़ा गर्व का विषय है। ऐसा कारनामा करने वाला पांवटा खंड के अंदर एकमात्र ऐसा स्कूल बना है।