Paonta Sahib: उत्तर भारत स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु, इस बार 30वीं, पढ़ें कितनी टीमें लेंगी भाग... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: उत्तर भारत स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु, इस बार 30वीं, पढ़ें कितनी टीमें लेंगी भाग... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: उत्तर भारत स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु, इस बार 30वीं, पढ़ें कितनी टीमें लेंगी भाग...

पाँवटा साहिब के नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा ने किया।
वीर शिवाजी स्पोर्टस एण्ड कल्चरल क्लब के सोजन्य से ये प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस बार 30वीं चैंपियनशिप है। यह पाँवटा में क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता होती है।

क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने बताया कि क्लब पिछले 29 सालों से उक्त प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस बार 30वीं प्रतियोगिता करवा रहे हैं। मुख्य और विशेष अतिथियों का स्वागत करने के बाद उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की बदौलत पाँवटा साहिब से कईं लड़के आगे बढ़ें है तथा कईं युवा रणजी ट्राफी भी खेल चुके है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता मे पूरे उत्तर भारत से क्रिकेट की बेहतरीन टीमें आती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार समय की कमी के कारण 16 टीमे आपस मे भिड़ेंगी। जिसमें 8 टीमें बाहरी राज्यों से तथा आठ लोकल टीमें शामिल है। इसमे पहले स्थान पर रहने वाली टीम को नकद  व ट्रॉफी व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर विशेष अतिथि गुरदीप सिंह गैरी, नरेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश कटारिया, सुभाष चौधरी, अतर सिंह नेगी, शाहबाज खान, रविंदर पाल खुराना, राजेंद्र कुमार, नवीन शर्मा, साबिर मोहम्मद, जीवन प्रकाश जोशी, शांति स्वरूप गुप्ता और अश्वनी राय आदि अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे। शुभारंभ के मौके पर पहला मैच कुरूक्षेत्र और विकासनगर के बीच खेला गया।