Paonta Sahib: बुधवार सुबह 10 से सायं 06 बजे तक रहेगा शट-डाउन, जानिए कहां-कहां नहीं होगी पूरा दिन बिजली... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बुधवार सुबह 10 से सायं 06 बजे तक रहेगा शट-डाउन, जानिए कहां-कहां नहीं होगी पूरा दिन बिजली...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बुधवार सुबह 10 से सायं 06 बजे तक रहेगा शट-डाउन, जानिए कहां-कहां नहीं होगी पूरा दिन बिजली...

विद्युत बोर्ड ने प्रेस बयान जारी कर सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि गत दिवस 13 जुलाई को 132 केवी गिरि-गोंदपुर विद्युत लाइन के करंट ट्रांसफार्मर (CT) में धुआँ निकलने की घटना के उपरांत विदयुत आपूर्ति को अस्थायी रूप से बहाल किया गया था। अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड पांवटा साहिब का कहना है कि अब रेजिडेंट इंजीनियर, गिरी पावर हाउस डिवीजन द्वारा क्षतिग्रस्त करंट ट्रांसफार्मर को बदलने हेतु 15.07.2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक 132 केवी गिरी गोंदपुर लाइन का पूर्ण शटडाउन प्रस्तावित किया गया है। इस कारण 33 केवी बद्रीपुर, पांवटा, रामपुरघाट, सतौन, शिलाई, कफोटा, नघेता, पुरुवाला तथा 132/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गोंदपुर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि के दौरान प्रभावित रहेगी।

सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही संपन्न कर लें। विद्युत आपूर्ति की बहाली पूर्णतः गिरीनगर विद्युत गृह में मरम्मत / प्रतिस्थापन कार्य की सफल एवं सुरक्षित पूर्णता पर निर्भर करेगी, अतःकार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय से पहले अथवा आवश्यकतानुसार विलंब से भी बहाल की जा सकती है। इस अस्थायी असुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) खेद व्यक्त करता है तथा उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करता है।