Paonta Sahib: सुशील कुमार शर्मा शिवपुर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, रीना देवी उपाध्यक्ष ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुशील कुमार शर्मा शिवपुर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, रीना देवी उपाध्यक्ष ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सुशील कुमार शर्मा शिवपुर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, रीना देवी उपाध्यक्ष 

पाँवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर में अभिभावक/ शिक्षकों की एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वर्तमान समिति द्वारा किए गए कार्यों एवं आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। जिसका सभी सदस्य ने सर्व समिति से अनुमोदन किया तथा किए गए कार्यों की सराहना की। 

इसके उपरांत प्रधानाचार्य ने नई एस एम सी गठन हेतु नियम एवं प्रावधानों का विवरण प्रस्तुत किया। जिसमें नियमानुसार नए सदस्यों का निर्वाचन करने को कहा गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी के 20 सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न किया। जिसमें सुशील शर्मा, रीना देवी, निशा देवी, रजनी देवी, रितु, गुलिस्ता, कविता सैनी, बिमला, रामादेवी, रमेश कुमार, कुलदीप कौर, रामलाल, अमित, बिंद्रा, शीला देवी, हरीश कुमार, मनजीत कौर (पंचायत प्रधान शिवपुर) तथा नीलम देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सर्व समिति से सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है।

तद उपरांत निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें सभी सदस्यों ने सर्व समिति से सुशील कुमार शर्मा को प्रधान तथा रीना देवी को कार्यकारिणी का उप प्रधान निर्वाचित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।