Paonta Sahib: पवन चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के संयोजक... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पवन चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के संयोजक... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पवन चौधरी को बड़ी जिम्मेवारी, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के संयोजक...

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने संसदीय क्षेत्रों के संयोजकों व सह संयोजकों की नियुक्तियां की है। इन नियुक्तियों में पाँवटा साहिब से पवन चौधरी को भी बड़ी जिम्मेवारी मिली है। 

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव पवन चौधरी को संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ पुनीत चौधरी और योगराज मेहरा को सह संयोजक बनाया गया है।

पाँवटा साहिब से संसदीय क्षेत्र स्तरीय जिम्मेवारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वर्कर्स ने इन नियुक्ति पर पवन चौधरी और सुभाष चौधरी को बधाई दी है।

उधर, अपनी नियुक्ति पर पवन चौधरी ने प्रदेश भाजपा आलाकमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया सहित जिलाध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता और पाँवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी आदि का आभार प्रकट किया है।