Sirmour: सिरमौर भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार, अनिल सैनी सहित 6 उपाध्यक्ष, हृदय राम पुंडीर को दूसरी बार जिला कार्यकारिणी में स्थान ddnewsportal.com

Sirmour: सिरमौर भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार, अनिल सैनी सहित 6 उपाध्यक्ष, हृदय राम पुंडीर को दूसरी बार जिला कार्यकारिणी में स्थान ddnewsportal.com

Sirmour: सिरमौर भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार, अनिल सैनी सहित 6 उपाध्यक्ष, हृदय राम पुंडीर को दूसरी बार जिला कार्यकारिणी में स्थान

जिला सिरमौर भाजपा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने विसातार करते हुए 6 उपाध्यक्ष बनाए हैं। जिनमें पाँवटा साहिब से वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सैनी का नाम भी शामिल है। इनके साथ-साथ प्रताप ठाकुर, सुलेखा देवी, सतीश शर्मा, सुनील शर्मा और जयराम वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

महामंत्री का कार्यभार तपेन्द्र चंद शर्मा और रणवीर ठाकुर को जबकि कोषाध्यक्ष प्रदीप विज को बनाया गया। इसी तरह जिला सचिव नीती अग्रवाल, विद्यानंद, सीता तोमर, ज्ञान शर्मा, द्रोपदी शर्मा, ललिता शर्मा बनाये गए है। इसके साथ ही शिलाई क्षेत्र के कफोटा गिरिआर भाजपा मंडल से वरिष्ठ कार्यकर्ता हृदय राम पुंडीर को दूसरी बार जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।