Paonta Sahib: यमुना विहार कॉलोनी सड़क मामला- एसडीएम ने किया निरीक्षण, नगर परिषद बनाएगा पक्की सड़क ddnewsportal.com
Paonta Sahib: यमुना विहार कॉलोनी सड़क मामला- एसडीएम ने किया निरीक्षण, नगर परिषद बनाएगा पक्की सड़क

पाँवटा साहिब के वार्ड नंबर-5 यमुना विहार कॉलोनी की सोशल मीडिया पर वायरल मुख्य मार्ग की समस्या का जल्द समाधान होने की उम्मीद जग गई है। यहां रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। रास्ते पर पानी छोड़े जाने के कारण कीचड़ और फिसलन से स्कूल के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई दोपहिया वाहन फिसल चुके हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।

लगातार शिकायतों, सोशल मीडिया और पत्रकारों द्वारा मुद्दा उठाने के बाद आज गुंजित सिंह चीमा (एसडीएम) ने स्वयं, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

इह दौरान रेवेन्यू विभाग ने स्पष्ट किया कि संबंधित रास्ता नगर परिषद के अधीन है, जिसके बाद नगर परिषद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आश्वासन दिया गया है कि 1–2 महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यमुना विहार कॉलोनी के समस्त निवासी प्रदीप दीक्षित, प्रदीप चौहान, शिल्पा ठाकुर, गुरुदत्त चौहान, कैशव दीक्षित आदि ने समस्या के समाधान के लिए पहल करने पर एसडीएम का आभार व्यक्त किया।
