Paonta Sahib: निजी बस ऑपरेटर समिति सिरमौर की बैठक, आरटीओ सोना चंदेल ने दिए ये निर्देश... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: निजी बस ऑपरेटर समिति सिरमौर की बैठक, आरटीओ सोना चंदेल ने दिए ये निर्देश... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: निजी बस ऑपरेटर समिति सिरमौर की बैठक, आरटीओ सोना चंदेल ने दिए ये निर्देश...

जिला सिरमौर निजी बस ऑपरेटर समिति की बैठक आरटीओ सोना चंदेल की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पाँवटा साहिब में संपन्न हुई। आज की बैठक पिछले दिनों हुई दुर्घटनाओं व बसों में हो रही ओवरलोडिंग को देखते हुए जरूरी दिशा निर्देश आरटीओ सिरमौर द्वारा दिए गए तथा सभी को ओवर लोडिंग न करने की हिदायत दी व बसों को समय से चलने पर पूरा किराया लेने के बारे में भी जानकारी दी। 

सभी मालिक टिकट मशीन का प्रयोग करें तथा समय सारणी का सख्ती से पालन करें। बसों की चेकिंग करने के लिए एक टीम बनाई गई है जो समय सारणी व किराए को लेकर प्रतिदिन सभी रूटों पर नियमित चेकिंग करेगी।

आज की बैठक में समिति के अध्यक्ष अतर सिंह पुंडीर, प्रधान बलविंदर सिंह, सचिव अखिल शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलजीत सिंह बंगा, अड्डा इंचार्ज मेहराज काश्मी, राजेश चौधरी, मामराज शर्मा मामू, विक्की खंडूजा, कमल सैनी, सूरत सिंह, रमेश शर्मा, आत्माराम दुबे, गुमान पुंडीर, प्रदीप ठाकुर, संजू पुंडीर, रमेश चौहान, राकेश चौधरी और रमेश ठाकुर आदि ने भाग लिया।